हत्या करने के नियत से हथियार लहराने वाले को हथियार के साथ पुलिस ने धर दबोचा

arun raj
arun raj
2 Min Read

फुलवारी से रजत कुमार:- पटना पुलिस इन दिनों अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नए नए हथकंडा अपना रहा है और इस हथकंडा से पुलिस को कुछ हद तक कमियाबी भी मिल रहा है । वहीं दूसरी तरफ अपराधी किसी भी घटना के वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते है ।


इसी कड़ी में हत्या करने के नियत से एक युवक हथियार लहra रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुरकुरी निवासी राकेश कुमार के तौर पर किया गया है। यह पूरा मामला फुलवारी थाना क्षेत्र का है।


इस पूरे मामले की जानकारी फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता कर किया है। वहीं उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि राकेश कुमार हथियार के बल पर किसी को हत्या की धमकी दे रहा है। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन खदेड़कर उसे पकड़ लिया गया ।


वहीं दूसरी तरफ कुरकुरी गांव से ही शराब तस्करी और बेचने के मामले में तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान सूरज मांझी, सुखदेव मांझी और मक्कू मांझी के तौर किया है।तीनों पर देसी शराब तैयार कर पास के गांवों में सप्लाई करने का आरोप है।

Share this Article