भागलपुर : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सरगर्मी तेज है सभी राजनीतिक दल के खेमे में जुबानी जंग प्रारंभ है वही सभी जिलों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सभी जिला के जिलाधिकारी काफी सजग दिख रहे हैं ।अगर भागलपुर जिला की बात करें तो यहां के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी एक करते दिख रहे हैं चाहे वह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हो या चाहे वह यूट्यूबर के माध्यम से हो , स्कूलों के माध्यम से हो या फिर बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर हो ।
इसी बाबत आज भागलपुर के डीआरडीए परिसर से एनसीसी स्काउट गाइड और कई स्कूलों के बच्चों ने सामूहिक रूप से रैली निकाल कर इस लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते दिखे ।
वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यह सबसे बड़ी खुशी की बात है कि जिन्हें अभी वोट देने का अधिकार नहीं है वैसे बच्चे वोट देने वाले के अधिकार रखने वाले लोगों को जागरुक करते दिख रहे हैं हमें निश्चित रूप से घर से निकलना चाहिए और अपने कीमती वोट को जरूर देना चाहिए , इस मतदान जागरूकता रैली में जिलाधिकारी के अलावे एसडीएम धनंजय कुमार , डीसी कुमार अनुराग के अलावे चुनाव से संबंधित कई वरीय पदाधिकारी के साथ ही दर्जनों स्कूलों के बच्चे शामिल थे।