दानापुर से पशुपति नाथ:- आज पूरे देशभर में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दानापुर मे शहर से लेकर गांव तक ईद की धूम भी देखने को मिल रहा है
मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद और ईदगाह में पहुंचे और ईद की नमाज अदा किया और अमन – चैन ,शांति और सद्भावना की दुआ किया।
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे,चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है
ईद मुबारक और बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच रहे है।
सभी मस्जिदों और इदगाहो में सैकड़ो की संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा किया और एक दूसरे को बधाई दी।
बताते चले कि रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है और ईद के मौके पर जिला में मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी ।
इस दौरान में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद की नमाज के लिए दानापुर के मस्जिदों और इदगाहों में में उमड़ी भीड़