चैत्र नवरात्र के दुसरे दिन थावे मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया पूजा अर्चना

arun raj
arun raj
1 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- बिहार के पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में चैत नवरात्रि के दुसरे दिन श्रद्धालु भक्तों ने पूजा अर्चना किया ।

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं का कतार अलग अलग लगाया गया था श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिर में मां के दूसरे रूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर जीवन सुखमय एवम मंगलमय तथा शांति की कामना की।मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय के द्वारा सुबह मां की आरती करने के बाद भक्तो की भीड़ बढ़ने लगी ।

माता की जयकारा  से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।वही भीड़ को नियंत्रण करने में बीडीओ अजय प्रकाश राय, सीओ रवि भूषण गौरव,थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम के नेतृत्व में पुर्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,शैलेन्द्र कुमार पप्पु ,प्रशांत कुमार, सुनील कुमार यादव सहित दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी के साथ महिला पुलिस एवम पुलिस के जवान तैनात रहे।वही दूसरी तरफ लछवार दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओ ने पूजा अर्चना की।वहां पर भी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

Share this Article