पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और थानादार है अलर्ट मोड़ पर

arun raj
arun raj
2 Min Read

मुजफ्फरपुर:- राजधानी समय पूरे प्रदेश में ईद, छठ पूजा , रामनवमी और लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से दिख रही है पर्व त्यौहार के मौके पर किसी तरह का अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों बैठक भी किया जा रहा है इसी कड़ी में
मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा भी पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसएसपी ने क्राइम मीटिंग कर सभी थानादारों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है।
मीटिंग के दौरान एसएसपी राकेश कुमार ने पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध पर समीक्षा किया और इसमें सबसे पहले गंभीर प्रवृत्ति के केस की सभी थाना की कांड वार समीक्षा किया।जिसमे अब तक कांड में पुलिस की ओर से की गई कारवाई और आ रही कठिनाई को लेकर के जानकारी लिया।साथ ही कई कांड के उद्भेदन में क्या- क्या परेशानी आ रही है और कैसे किस प्रकार से उन्हे कारवाई में तेजी लाई जा सके इस संबंध में निर्देश दिए गए।और साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दिया गया।

वहीं एसएसपी राकेश कुमार ने ईद ,छठ पूजा और रामनवमी पर्व को लेकर सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि कहीं लॉ एंड ऑर्डर की समस्या न हो ।इसके हर संभव तैयारी करें। शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हर उस जगह की मॉनिटरिंग करे जहां पर किसी भी तरह की असमाजिक तत्वों और उपद्रवी तत्व के द्वारा माहौल को खराब करने की संभावना हो पहले ही ऐसे लोगों को चिंहित कर करें।
इसके साथ ऐसे में जिन-जिन मार्गों से जुलूस निकलता है उसका पहले से भी सत्यापन कर ले और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मार्गों को चिह्नित कर किस प्रकार से सतर्कता बरती जाए इसे लेकर रणनीति तैयार की गई है।साथ ही जिले में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान को और मजबूती से चलाने का निर्देश दिया है।

Share this Article