पटना सिटी से अरुण कुमार:- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,नमस्तस्यै नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव आज चैत्र नवरात्र के मौके पर पटना के मां शीतला माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया ।
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने विधिवत रूप से मां शीतला की आराधना करते नजर आए ।۔2024 लोकसभा चुनाव का घोषणा के बाद पहली बार मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने चैत्र नवरात्र में माता के नौ स्वरूपों की आराधना किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने मां शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर मंगल आरती किया।