पटना सिटी से अरुण कुमार:- एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है पटना सिटी इलाके में , हम बात कर रहे हैं पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह पथ का जहां तेज रफ्तार निगम की गाड़ी और ई रिक्शा के आमने-सामने में टक्कर हो गई । वहीं इस जोरदार टक्कर में 7 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूरी घटना गुरुवार की देर शाम की है।
इस घटना में ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं
घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई तो दूसरी तरफ बाईपास थाना पुलिस की टीम भी बड़ी संख्या में मौके वारदात पर पहुंचा। जहां स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एनएमसीएच भेजा गया।
वही इस पूरे मामले पर बाईपास थाना प्रभारी ने बताया कि पटना नगर निगम व ई-रिक्शा के टक्कर में कुल 7 लोग इंजर्ड हुए हैं जिसे प्राथमिक इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया है।
निगम की गाड़ी और ई – रिक्शा में हुआ जोडदार टक्कड़, सात लोग हो गए जख्मी