पटना:- बिहार में पूर्ण शराब बंदी है इसके वावजूद गोपालगंज में शराब तस्कर शराब की तस्करी करने के लिए रोज नए नए तरीके से शराब की तस्करी कर रहे है। ताजा मामला कुचायकोट थाना के बलथरी चेकपोस्ट और नगर थाना क्षेत्र की है ।जहाँ शराब तस्कर अपने शरीर मे सेलो टेप से देशी शराब को बांध कर शराब की तस्करी कर रहे थे। कुचायकोट थाना के बलथरी चेकपोस्ट पर पकड़े गए दोनो शराब तस्करों के पास से करीब 90 पीस देशी शराब बरामद किया गया।वही नगर थाना क्षेत्र से पकड़े गए शराब तस्कर के पास से 37 पीस देशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।जहाँ कुचायकोट केबलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो लोग मुन्ना कुमार और डोमन सहनी को सेलो टेप से अपने शरीर मे लपेट कर शराब की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है।वही नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक से ध्रुव साह को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी तस्करों को जेल भेजा जा रहा है।