दबंगई का बेरहम चेहरा आया सामने, बेल्ट, लात-जूते से पिटाई करते दिखे दबंग

arun raj
arun raj
3 Min Read

मुजफ्फरपुर(बिहार) :- मुजफ्फरपुर में कुछ युवकों की दबंगई का बेरहम चेहरा सामने आया है।युवकों की दबंगई से जुड़ा एक वीडियो बेहद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में पांच युवक बेहद बेरहमी और अमानवीय तरीके से एक युवक को लीची की गाछी में सरेआम बेल्ट से पीटते नजर आ रहे है।जहां मार खा रहा युवक दबंग युवकों से बार बार छोड़ देने की अपील करता नजर आ रहा है।मगर इसके बाद भी दबंग युवक उसपे कोई रहम नहीं दिखाते है।

वही युवक को बेरहमी से बेल्ट से पीटने के दौरान एक युवक हाथ में हथियार लेकर लहराता हुआ साफ नजर आ रहा है।जिसके इशारे पर चारो युवक मिलकर निहत्थे युवक की जमकर पिटाई करते है।जहां युवक के द्वारा बार बार रहम की भीख मांगने के बाद भी हमलावरों का दिल नहीं पसीजता है।यह लीची गाछी में युवक की पिटाई का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो वीडियो अहियापुर थाना इलाके का बताया जा रहा है जिसमें दिख रहा है की पांच दबंग युवक मिलकर एक युवक को पहले लीची गाछी में लाते है और जिसके बाद सभी युवक बेल्ट निकाल कर उसकी बेहरमी से पिटाई करना शुरू कर देते है।और तो इस दौरान एक दबंग युवक के हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है।जिसमें वह धमकी देता है की बोलो गोली मार दे।इस दौरान मार खा रहे युवक रहम की भीख मांगता रहा और रहम की गुहार लगाते हुए दिख रहा है।

वही सोशल मीडिया पर एक तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में शामिल युवकों का पता लगाने के लिए पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।इस पूरे मामले में अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया की मामला बहुत ही गंभीर है।वीडियो फुटेज के आधार पर सभी युवको को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।एक यूवक के हाथ में हथियार भी देखी जा रही है मामले की सत्यापन करवाई जा रही है।
हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि कुश मीडिया 24 नही करता है।

TAGGED:
Share this Article