आगलगी की घटना में दो बच्चों की झुलसने से जीवन लीला समाप्त हो गई

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- इन दिनों सूबे में आगलगी की घटना बढ़ गई है लगातार आगलगी की घटना से लोग परेशान है इसी कड़ी में आज गोपालगंज में भी आगलगी की घटना में दो बच्चे की झुलसने से मौत हो गई है वही एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है । इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि आगलगी की घटना शॉट सर्किट से हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम प्रदीप कुमार, सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया। वहीं महम्मदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरी घटना महम्मदपुर थाना के गोपालपुर गाव की है। जहां मृतक 5 वर्षीय ईशानी कुमारी और 3 वर्षीय कुलदीप कुमार है दोनो ब्रजेश महतो के बेटे और बेटी है। वहीं झुलसने से जख्मी बिसरी महतो को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इस मामले में गोपालगंज डीएम मकसूद आलम ने कहा कि महम्मदपुर के गोपालपुर में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों के परिवार को तत्काल राहत सामग्री दिया जाएगा और सरकार की ओर से जो भी मिलने वाली सुविधा होगी उसको मुहैया कराया जाएगा ।

Share this Article