लोकसभा चुनाव को लेकर बैंक के शाखा प्रबंधकों को जिलाधिकारी ने दिए कई दिशा निर्देश

arun raj
arun raj
2 Min Read

अरवल(बिहार) :- लोकसभा चुनाव के तारीखों के एलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है वहीं प्रशासनिक विभाग की भी जिम्मेदारियां बढ़ गई है ऐसे में बैंको पर भी विशेष नजर चुनाव अधिकारियों की होती है ।

इसी कड़ी में आज अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अरवल जिला के सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ मीटिंग आयोजित की गई। वहीं इस मीटिंग के दौरान सभी शाखा प्रबंधकों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी द्वारा सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया गया की चुनाव से संबंधित सभी उम्मीदवारों का बैंक खाता खोलना आवश्यक है, ताकि उनके चुनाव से संबंधित व्यय का अवलोकन किया जा सके। बैंक खाता व्यक्तिगत / संयुक्त दोनों प्रकार का खोला जा सकता है, बशर्ते कि संयुक्त खाते में उम्मीदवार के द्वारा किसी अधिकारिक प्रतिनिधि का नाम दिया जाए।

उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जब भी किसी तरह का कैश निकासी हो तो कैश निकासी का विवरण संबंधित पोर्टल पर चढ़ाया जाना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। इस तरह से आम चुनाव 2024 में उम्मीदवारों के व्यय से संबंधित अन्य दिशा निर्देश बैंक प्रबंधकों को दिए गए।जिससे कि चुनाव की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हो सके।


बैठक में उप विकास आयुक्त, भू अर्जन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ अन्य मौजूद रहे।

Share this Article