दानापुर से पशुपति नाथ:- रंग और भाईचारा का महापर्व होली को शांतिपूर्ण माहौल में कैसे संपन्न कराया जाए इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है लगातार सूबे समेत पूरे प्रदेश में बैठकों का दौर चल रहा है इसी कड़ी में पटना से सटे दानापुर थाना में शांति समिति की बैठक एसडीओ प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आयोजित की गई ।
जहां एएसपी दीक्षा, थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद रहें।
इस बैठक में आगामी अप्रैल से प्रारंभ होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए होली उत्सव मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित लोगों को आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी गई।
एसडीओ श्री सिंह ने लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली भाईचारा स्थापित करने का त्योहार है. उन्होंने कहा कि डीजे बजाने पर प्रतिबंध है और रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने वाले पर कानूनी कारवाई की जाएगी ।
वहीं एएसपी दीक्षा ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जायेगी. कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब स्थानीय थाना को सूचना दे ताकि तत्काल उस पर कारवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष ने कहा कि होलिका दहन को लेकर गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में फायर अधिकारी विजय शंकर यादव , छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार , अरविंद कुमार समेत शांति समिति के गणमान्य लोग मौजूद थे।