प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को चाकू मारकर जीवन लीला कर दिया समाप्त

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:-बिहार के गोपालगंज में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने पंचायत के दौरान प्रेमी को चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी भगत टोला गांव की है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में की गई है। अभिमन्यु पटना में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था और होली की छुट्टी में घर आया हुआ था।बताया जा रहा है कि अभिमन्यु का गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के घरवालों ने कई बार लड़के के परिजनों से शिकायत भी की थी। रविवार को अभिमन्यु के परिजन और लड़की के घरवालों के बीच इसी को लेकर पंचायत हो रही थी। लेकिन लड़का और लड़की दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए थे। इसके बाद लड़की के पिता ने गुस्से में आकर चाकू निकालकर पेट में मार दिया। आनन-फानन में परिजन लड़के को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पहुंची मीरगंज थाने की पुलिस ने तवरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल लड़की के पिता ओसिहर सिंह, चाचा कुंदन सिंह और मां चिंता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने में जुटी हुयी है। इसकी जानकारी देते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि छात्र अभिमन्यु सिंह की हत्या के बाद उसकी मां सुनीता देवी के बयान पर लड़की के पिता ओसिहर सिंह सहित छह लोगो के विरुद्ध मीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share this Article