बाईक चोर गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को पुलिस ने चोरी के बाइक समेत अन्य सामानों के साथ किया गिरफतार

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा: बाइक चोरी की घटना से पुलिस और आमलोग काफी परेशान है वहीं पुलिस बाइक चोरी की घटना को रोकने के लिए बाइक चोर को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजता है इसी कड़ी में पुलिस ने फिर से बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को साथ चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं गिरफ्तार बाइक चोरों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,दो मास्टर चाबी,05 मोबाइल,एक बाइक के लॉक तोड़ने वाला और एक शटर काटने वाला औजार भी बरामद किया है।
गिरफ्तार सभी बाइक चोर विश्वास रावत,आकाश कुमार,इबादत हुसैन,शशि कुमार राम, राहुल कुमार और राहुल पटेल हथुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि बीते 24 फरवरी को मीरगंज थाना क्षेत्र के डॉक्टर गौहर आलम के क्लिनिक के पास से एक पैशन प्रो बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई।इस घटना के बाद मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मानवीय और तकनीकी अनुसंधान पर चोरी के बाइक,एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ विश्वास रावत को गिरफ्तार किया गया।इसके निशानदेही पर छापेमारी कर पांच और 06चोरी के बाइक के साथ और 05 बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बाइक चोरों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,दो मास्टर चाबी,05 मोबाइल,एक बाइक के लॉक तोड़ने वाला और एक शटर काटने वाला औजार भी बरामद किया है।एसपी ने कहाकि इसमें कई बाइक चोरों का आपराधिक इतिहास पहले भी थाना में दर्ज है।गिरफ्तार सभी बाइक चोरों को जेल भेजा जा रहा है।इन चोरों के गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी।

Share this Article