आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है इसी कड़ी में गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है गुप्त सूचना के आधार पर जादोपुर पुलिस ने मंगलपुर टीओपी के समीप छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।
पुलिस ने मौके वारदात से चार देसी कट्टा ,10 जिंदा कारतूस, एक अर्ध निर्मित रिवाल्वर ,दो अर्ध निर्मित देसी कट्टा, एक अपाची बाइक और हथियार बनाने के कई उपकरण को भी जप्त किया है वहीं पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के संचालक राजेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया है गिरफ्तार राजेन्द्र शर्मा नगर थाना के एक डेरवा गांव के रहने वाला हैं।
वहीं इस पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी कर हथियार समेत, हथियार बनाने वाले उपकरण को पुलिस जब्त किया गया वहीं मिनी गन फैक्ट्री के मलिक को भी गिरफ्तार किया गया है वहीं गिरफ्तार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है ।
एसपी ने कहा कि गन फैक्ट्री के संचालक का आपराधिक इतिहास रहा है वह आर्म्स एक्ट में एक बार जेल जा चुका है गिरफ्तार राजेंद्र शर्मा से कड़ी पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है वहीं स्वर्ण प्रभात ने कहा कि गोपालगंज पुलिस ने बहुत ही सराहनीय काम किया है इस उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस टीम को पुरस्कार दिया जाएगा।