हौसले बुलंद हो तो ऊंचाइयों को छू सकते है, बोर्ड की परीक्षा देने आई महज तीन फीट की रूपा ने कहा तैयारी पूरी मुकम्मल है।
मुजफ्फरपुर:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत हो गई है और अलग अलग परीक्षा केंदों पर आने वाले परीक्षार्थी का जज्बा भी तारीफे काबिल हैं । वहीं इस परीक्षा में सभी परीक्षार्थी अच्छे अंक लाकर अपने भविष्य को संवारने में जुटे है।
इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिहार बोर्ड की परीक्षा देने आईं छात्रा रूपा कुमारी की लंबाई महज 38 इंच है लेकिन रूपा की हौसले बुलंदियों को छुने की है और पढ़ लिखकर अपने मां बाप के नाम को रौशन करने की है।
बताते चले कि बिहार बोर्ड के दसवीं का एग्जाम का आज दूसरा दिन है और आज पहली पाली में मातृभाषा का एग्जाम था जहां रूपा एग्जाम सेंटर पद समय से पहले पहुंचकर लाइन में लग गई जिसे देखकर हर परीक्षार्थी रूपा के हौसले और जज्बे को सलाम कर रही थी।
कहा जाता है कि हौसले जब बुलंद हो तो ऊंचाइयों को भी छू सकते हैं यही हाल रूपा का भी है रूपा का कद तो छोटा है लेकिन उसके हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पठ लिखकर पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है रूपा ने बताया कि परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी की हूं ।रूपा ने आगे कहा कि हमारी लंबाई 38 इंच है लेकिन हमारे हौसले की ऊंचाई कोई नाप नही सकता और यही नहीं रूपा ने कहा है की मेरे पिताजी छोटे किसान हैं और हम खलीलपुर गांव की रहने वाली हूं, मड़वन हाई स्कूल में पढ़ती हूं और पढ़-लिखकर एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहती हूं और अपने गांव और बिहार का नाम ऊंचा करना चाहते हैं।