ठंड के प्रकोप को देखते हुए कंबल का किया वितरण

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- बिहार में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल और जलते हुए आग का सहारा लेना पड़ रहा है।
वहीं बिहार के गोपालगंज में भी ठंड का प्रकोप अधिक है और इसी को देखते हुए ठंड से कपकपाते गरीब लोगों के बीच जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा कंबल का वितरण किया गया।
ठंड से सिकुड़ते अक्षम व बुजुर्ग महिला व पुरूष के शरीर पर कंबल ओढाकर राहत पहुंचने का कार्य देर रात तक चलता रहा।
जिलाधिकारी द्वारा लगभग पांच सौ निर्धन व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।यह वितरण अंबेडकर चौक एवं अरार मोड़ पर एकत्रित निर्धन, लाचार, अक्षम कड़ाके की ठंड में सिकुड़ते गरीबों के बीच किया गया।
साथ ही भ्रमण करते समय सड़क के किनारे ठिठुर रहे बुजुर्गों को भी कंबल देकर राहत पहुंचने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के द्वारा सदर अस्पताल में भी कंबल का वितरण गरीबों के बीच किया गया साथ ही डीएम ने लोगो से अपील किया कि जितने भी जनप्रतिनिधि या सक्षम व्यक्ति है वे भी कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण का पुनीत कार्य कर सकते हैं। मौके पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी थे मौजूद।

Share this Article