गया:- गया जिले के टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर के रामबाग में पिछले 4 महीने से रंगानाथचार्य महंत के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ का आयोजन चल रहा है।इस कड़ी में औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह शनिवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद पहुंचे थे। जैसे हीं महंत रांगानाथचार्य के कुटिया में पहुंचे तो सांसद को देख कर जमकर क्लास दी है।
क्लास लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की एक महंत के द्वारा जमकर फटकार लगाई जाती है और सांसद चुपचाप जवाब देने का प्रयास करते दिख रहे है।
सांसद को देखते हीं महंत ने कहा आज किसलिए आए हो, मर जाते तो,आपने क्या किया है।केवल हिंदू को बेच कर राज कर रहा है कोई काम किया है नेता बने हो,नेतागिरी चली जायेगी। तुम्हारा थाना प्रभारी,एसपी,डीएसपी क्या किया।यह प्रजातंत्र है राजतंत्र नही तुमलोग अघोषित राजतंत्र घोषित कर दिया है। इतना सुनने के बाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा की हम भी हिंदू है उसके बाद पूछ डाला शिखा(सर का टिक) कहां है।तुमलोग कभी नीतीश के साथ कभी मोदी के साथ जाते हो हिंदू के भक्षक हो।4 महीने आत्मघाती हमला हुआ क्या किया।तब तक महंत के गुस्से को सांसद ने भांप लिया और प्रसाद लेकर यहां से निकल जाना बेहतर समझा और फिर वापस निकल लिए।
एक महंत ने औरंगाबाद के भाजपा सांसद की लगा दी क्लास,अब वीडियो हो रहा है वायरल