गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:-गोपालगंज पुलिस अब स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। और इसी को लेकर गोपालगंज पुलिस के द्वारा एक गोपालगंज पुलिस का वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए आप कभी भी,कही भी गोपालगंज पुलिस से मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आपको पासपोर्ट वेरीफिकेशन से लेकर कैरेक्टर सर्टिफिकेट और अन्य सेवाओं के लिए भी सिर्फ एक क्लिक से आपको सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने आज गोपालगंज पुलिस का ऐप और वेबसाइट लांच कर दिया है। वेबसाइट को लॉगिन करने के साथ ही आप अपने मोबाइल में गोपालगंज पुलिस के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप के जरिए आप घर बैठे अपनी स्मार्ट पुलिसिंग की किसी भी तरह की इमरजेंसी सेवा ले सकते हैं। बिहार का संभवतः गोपालगंज पहला जिला होगा। जिसने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।
हालांकि बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में इस तरह के मोबाइल एप पहले से ही मौजूद हैं। लेकिन बिहार का यह गोपालगंज पहला जिला है। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है। वह घर बैठे कोई शिकायत करना चाहता है। या वह इमरजेंसी सेवा लेना चाहता है तो वह अपने गोपालगंज पुलिस की वेबसाइट या एप्प के जरिए डबल क्लिक कर तत्काल सेवा ले सकता है।
इमरजेंसी में फंसे व्यक्ति, महिला, बच्चा, बुजुर्ग या कोई भी स्कूल कॉलेज बाजार जाने वाली लड़की इमरजेंसी कॉल से गोपालगंज पुलिस की सेवा ले सकता है। यह इमरजेंसी कॉल गोपालगंज पुलिस हैडक्वाटर को मैसेज भेजेगा। जिससे मदद मांगने वाले पीड़ित को नजदीकी थाना या डायल 112 के तहत नजदीकी पुलिस इमरजेंसी सेवा के लिए तत्काल उपलब्ध हो जाएगी।
एसपी ने बताया कि जैसे ही इमरजेंसी कॉल किया जाएगा इसकी सूचना पुलिस हेडक्वार्टर से लेकर पीड़ित के परिजनों तक भी सूचना पहुंच जाएगी,जिससे परेशानी में पड़े हुए व्यक्ति को तत्काल सेवा मिल जाएगा।
गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अब लोगों को किसी भी तरह की शिकायत के लिए थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वह अपने मोबाइल ऐप के जरिए ही अपनी समस्या से पुलिस को रूबरू करा सकेंगे और उनके समाधान का तत्काल प्रयास भी किया जाएगा।
गोपालगंज एसपी ने लोगों से अपील की है कि गोपालगंज के प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में गोपालगंज पुलिस का ऐप होना चाहिए। जिससे उसे कभी भी इमरजेंसी सेवा लिया जा सके। गोपालगंज एसपी ने बताया कि मोबाइल ऐप में कई सशक्त फीचर्स जोड़े गए हैं। इस फीचर्स के जरिए कोई भी बच्चा, महिला, बुजुर्ग या कोई व्यक्ति इमरजेंसी में फंसा हुआ है तो वह तत्काल इससे लाभ ले सकता है। और अपनी सूचना गोपालगंज पुलिस को और अपने परिजनों को दे सकता है। एसपी ने बताया कि गोपालगंज पुलिस गोपालगंज के प्रत्येक नागरिक और पब्लिक को सेवा देने के तत्पर है। इसी कड़ी में गोपालगंज की स्मार्ट पुलिस ने अगली पीढ़ी की स्मार्ट पुलिसिंग सेवा देनी शुरू कर दी है।