गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- पिछले दिनों अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर आभूषण दुकान में लूट करने का प्रयास किया गया था जिसका मामला दर्ज दर्ज करते हुए पुलिस ने कारवाई शुरू किया और पुलिस को सफलता मिल गया।वहीं इस मामले का पुलिस द्वारा खुलासा कर लेने का दावा किया है।
इस मामले में पुलिस ने फिलहाल चार अपराधियो को गिरफ्तार किया है वहीं इन अपराधियो के पास से पुलिस ने एक पिस्टल ,चार जिंदा कारतूस ,दो मोबाइल और लूट के बाइक भी बरामद किया है।
बताते चलें कि बीते तीन अक्टूबर को विजयपुर थाना के मुसहरी बाजार स्थित विंध्यवासिनी ज्वेलर्स दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने अपराधी पहुंचे थे ।
वहीं इस पूरे मामले का खुलासा प्रेस वार्ता कर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने किया है उन्होंने बताया कि बीते तीन अक्टूबर को हथियार के बल पर असफल लूट के प्रयास में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए घटना में शमिल चार अपराधियों को एक पिस्टल , चार कारतूस , दो मोबाइल तथा लूट के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।वहीं उन्होंने बताया कि इस लूट कांड में कुल आठ अपराधी शामिल थे जिसमे चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं दो अपराधी छपरा जेल में बन्द है जिन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा।
फरार अन्य अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दूसरी तरफ उन्होंने बताया की गिरफ्तार सभी अपराधियों में कुछ अंतरजिला एवम अंतरराज्य गिरोह के सदस्य है।
इस पूरे घटना क्रम का मास्टर माइंड अमरजीत कुमार है जो कि छपरा जिला के देवरिया के रहने वाला है, पूरी प्लानिंग अमरजीत ने ही की थी ।
घटना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने कड़ी मेहनत के बाद सफलता पाई है तथा बाकी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
आभूषण दुकान में लूट मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को पिस्टल समेत अन्य सामान के साथ किया गिरफतार