उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने थावे दुर्गा मंदिर में किया पूजा अर्चना

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- नवरात्र के पावन अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने दुर्गा मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया । वही दूसरी तरफ रहसू भगत के मंदिर में भी पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और सूबे में मंगलमय हो इसे लेकर माता रानी के दरबार में मां से गुहार लगाया ,इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पूजा अर्चना के उपरांत डिप्टी सीएम ने थावे दुर्गा मंदिर परिसर में लगभग 70 करोड़ के 19 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस 19 योजना में मंदिर के सौंदर्यीकरण, सड़क व उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण आदि शामिल है।
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री थावे के होमगार्ड मैदान में लोगो से जनसंवाद कियाऔर पटना के लिए रवाना हो गए।
हालंकि इस बार भी उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री मौजूद नही थी। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव ने कहा कि पिछले साल हमलोगों ने घोषणा किया था कि 60 करोड़ से थावे मंदिर परिसर के पार्क ,तालाब ,सड़क इत्यादि निर्माण करने का काम करेंगे ।जिसमे 30 करोड़ पर्यटन विभाग और 30 करोड़ आरसीडी विभाग के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका शुरुआत हो चुका है।
साथ ही गोपालगंज में मेडिकल कालेज खोलने का हम लोगों ने घोषणा किया था।कैबिनेट से गोपालगंज के लिए मेडिकल कालेज पास हो गया है।जल्दी ही हथुआ में मेडिकल कालेज बनेगा। और तीसरा काम गोपालगंज के झाझवा में ट्रामा सेंटर का भी आज शिलान्यास होने जा रहा है।उन्होंने कहाकि हम लोग जितना वादा किए थे
थे सब पूरा कर रहे है, हमलोग काम करने वाले लोग है।

Share this Article