पटना सिटी से अरुण कुमार:- दुर्गा पूजा की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखने लगी है दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार बैठके कर रही हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर रही है। वहीं सभी अनुमंडल और थाना क्षेत्रों में भी शांति समिति और दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठकों का दौर जारी है।
इसी कड़ी में आज पटना सिटी अनुमंडल के बाईपास थाना परिसर में थानाध्यक्ष की देखरेख में दुर्गा पूजा के आयोजक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जहां दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अपने अपने विचार रखे।
वहीं इस बैठक के दौरान बाईपास थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बैठक में आए हुए लोगों को सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों की जानकारी दिया और लोगों से अपील किया की शंतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा को संपन्न कराए और पुलिस प्रशासन से जो भी सहयोग चाहिए वह मिलेगा।
वहीं उन्होंने शांति समिति और पूजा समिति के लोगों से कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है,और नियमों को पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इन सभी बातों पर आए हुए लोगों ने सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों को पालन करने और प्रशासन को सहयोग करने की बात कही है।
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए की गई बैठक