डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन, छात्र संघ ने किया बैठक का आयोजन

arun raj
arun raj
4 Min Read

पटना:- रविवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन, छात्र संघ, बिहार के द्वारा राजकीय फार्मेसी छात्रावास में छात्र संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय बैठक बुलाई गई बैठक में संघ के कई जिला के पदाधिकारी एवं फार्मासिस्ट शामिल हुए ,बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और संघ के द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई ।
बैठक में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई ।

  • संघ के कई वर्षों के प्रयास एवं माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार राज्य सरकार के द्वारा 17 वर्षों के बाद 1539 पदों पर डिप्लोमा फार्मासिस्टों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अचानक नियुक्ति की प्रक्रिया स्थगित करने और नई नियमावली जो अभी बनी ही नहीं है उस नियमावली के तहत परीक्षा के माध्यम से करवाने के लिए पत्र जारी की है ज्ञातव्य हो की 1539 पद पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति हेतु अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा दिनांक 30/09/2020 को ही बिहार तकनीकी सेवा आयोग को बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग नियमावली 2014,2017 एवं 2019 की प्रति संलग्न कर विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए भेज दी गई थी लेकिन बिहार तकनीकी सेवा आयोग अधियाचना प्राप्त होने के लगभग 2 वर्ष बाद 2023 में विज्ञापन प्रकाशित की और अब वो भी विज्ञापन पर रोक लगा दी है जिसका डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन छात्र संघ बिहार आपके समाचार पत्र के माध्यम से कड़ा विरोध करता है और राज्य सरकार से आग्रह करता है की अपना आदेश रद्द या वापस लेते हुए 1539 पदों पर जल्द से जल्द बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग नियमावली के अनुरूप डिप्लोमा फार्मासिस्टों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण करें जिससे की राज्य के सरकारी संस्थानों एवं अस्पतालों में pharmacy act 1948 का पालन हो सके और राज्य के अस्पतालों में मरीजों को सही दवा एवं परामर्श डिप्लोमा फार्मासिस्टों से मिल सके। अगर राज्य सरकार हमारी जायज मांगों पर विचार नहीं करती है तो मजबूरवश हम सभी डिप्लोमा इन फार्मेसी योग्यताधारी छात्र आंदोलन करेंगे या पुनः माननीय उच्च न्यायालय, पटना की शरण में जाएंगे ।
  • आज ही डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन , बिहार का अपना वेबसाइट एवं एप्लीकेशन लांच किया गया अब सभी डिप्लोमा इन फार्मेसी योग्यताधारी फार्मासिस्ट एवम छात्र डिजिटल रूप से सदस्यता घर बैठे ले सकते हैं और अपनी समस्या एवं सुझाव संघ के पदाधिकारी तक आसानी से पहुंचा सकते हैं जिसका समाधान संघ के द्वारा किया जाएगा और छात्रों के लिए उनके पाठ्यक्रम से संबंधित सारी सामग्रियां उपलब्ध रहेगी ।
    *25 सितंबर को इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2023 समारोह का आयोजन छात्र संघ नहीं कर रही है क्यों की इसी वर्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन, बिहार के पूर्व महामंत्री श्री संत कुमार सिंह का निधन हो गया है जिस वजह से छात्र संघ एक वर्ष तक कोई कार्यक्रम नहीं करेगी । राज्य के समस्त डिप्लोमा फार्मासिस्टों एवं छात्रों को डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन,छात्र संघ, बिहार की ओर से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं सभी डिप्लोमा फार्मासिस्ट ईमानदारी से अपना सेवा भाव प्रकट कर अपने प्रोफेशन को गौरवान्वित करेंगे यही छात्र संघ का अपने सभी फार्मासिस्ट भाइयों से आग्रह और उम्मीद करता है ।
Share this Article