युवक ने खुद को मार ली गोली हो गई मृत्यु

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार::- पटना सिटी से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक युवक ने खुद से गोली मारकर आत्म हत्या कर लिया है आनन फानन में परिजन इलाज के लिए एनएमसीएच लाया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलिटाल मुहल्ले का है ।पुलिस ने युवक की पहचान अमन राज उर्फ बजरंगी के रूप में किया है।


वहीं इस पूरे मामले पर आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि चैलिटाल इलाके से सूचना मिली कि एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है मौके पर पुलिस पहुंची जहां पुलिस को पता चला कि युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच परिजनों द्वारा लाया गया है जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।

वहीं उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा जा रहा है। परिजनों के अनुसार युवक के आत्महत्या करने का कारण तनाव था । पिछले एक महीना से युवक काफी तनाव में चल रहा था और वह इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया।

Share this Article