हाईकोर्ट मजार शरीफ पर तीन दिवसीय वार्षिक उर्स 2 अक्टूबर से

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना: 23 सितंबर हजरत शाह जलाल शहीद (रह०) का वार्षिक तीन दिवसीय उर्स मुबारक 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2023 तक बेली रोड स्थित पटना उच्च न्यायालय के निकट वक्फ स्टेट नंबर 663 में आयोजित किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए उक्त वक्फ कमिटी के अध्यक्ष इकबाल हैदर खान एवं सचिव तहसीन नदीम ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हज़रत शाह जलाल शहीद (रह०) का उर्स होगा, जिसकी तैयारी बड़े पैमाने पर चल रही है। इस उर्स में प्रदेश और देश के श्रद्धालु भाग लेंगे।

उर्स की आखिरी रात यानी 4 अक्टूबर को रात आठ बजे से सूफी कव्वाली का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें देश के मशहूर कव्वाल साबरी सूफी ब्रदर्स (राजस्थान) और प्रसिद्ध कव्वाला रौनक परवीन (कानपुर) अपने सूफियाना कलाम से दर्शकों और श्रोताओं का मनोरंजन करेंगी ।

उन्होंने बताया कि इस में विगत शाम उक्त वक्फ स्टेट कमेटी की बैठक भी हुई, जिसमें कमेटी के सभी लोगों ने भाग लिया और उर्स की सभी तैयारियों एवं व्यवस्था की समीक्षा की गयी। बैठक में अध्यक्ष व सचिव के एलावा इरशाद अहमद राजू, अधिवक्ता अनवर आलम, अनवर आलम खान, अधिवक्ता कमालुद्दीन, मुहम्मद राजू, अशरफ अली, अंदलीब अहमद, इरशाद खान व अन्य मौजूद थे।

Share this Article