गृह रक्षक ने लगाए गंभीर आरोप मनचाहा जगह चाहिए तो रकम दो, पुलिस जांच में जुटी

arun raj
arun raj
3 Min Read

मुजफ्फरपुर:- मुजफ्फरपुर के गृह रक्षक जवान ने सार्जेंट मेजर और मुंशी पर लगाए है गंभीर आरोप,मनचाहा थाना देने और पोस्टिंग देने के एवज में रूपय की किया जाता था मांग नही देने पर किया है बदसलूकी और मारपीट पीड़ित जवान कन्हैया ने इस मामले की शिकायत को लेकर के एसपी डीएसपी सहित गृह रक्षा वाहिनी के समदेश्ता से की शिकायत और लगाई न्याय की गुहार।।

मामले में पीड़ित गृह रक्षक कन्हैया कुमार ने बताया की वह वर्तमान में जिला परिवहन शाखा पुलिस केन्द्र में पदस्थापित है कहा है की कल दिन में एक मुकेश कुमार सिपाही के द्वारा मोबाईल से फोन कर परिवहन शाखा में बुलाया था मैं उस समय मै अपने पत्नी के ईलाज हेतु हॉस्पीटल जा रहा था की बात को मैनें मुकेश कुमार को बताया फिर भी मुकेश कुमार के द्वारा धमकी पूर्ण बात में कहा गया कि अविलम्ब आकर सर्जेन्ट साहब से मिलो क्योकि तुम्हारे उपर रिपोर्ट कर रहें है तो मै पत्नी को साथ में लेते हुए परिवहन शाखा में पहुँचा तो सर्जेन्ट साहब बैठे हुए थे मैने कहा कि मुझे चार दिन के लिए छुट्टी दिया जाय तो इसी बात पर सर्जेन्ट साहब मनोरंजन कुमार और मुकेश कुमार सिपाही ने मुझे गाली दी और जाती सूचक शब्द लेकर मुझे मारने लगे मेरी चिल्लाने की आवाज को सुनकर उपस्थित कुछ चालक लोगों ने मुझे बचाया।।

पीड़ित कन्हैया ने बताया की सर्जेन्ट मनोरंजन कुमार और मुंशी मुकेश कुमार द्वारा प्रत्येक कैदी बाहन पर रूपया का मांग किया जाता था और उसके बाद बोलते थे कि अलग थाने के लिए अलग रेट है मांग किया करते थे मैं किसी भी तरह की रकम नहीं लेता और देता था जिस कारण से सभी नाराज रहते थे अब मारपीट भी कर रहे हैं अब न्याय की गुहार लगा रहा अब इस प्रकरण से ही मैं काफी डिप्रेसन में हूँ पता नहीं कब मैं और मेरी पत्नी कोई गलत कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाउँ।

बाइट कन्हैया कुमार गृह रक्षक जवान वर्तमान में पुलिस लाइन में

वही पर पूरे इस मामले में डीएसपी रक्षित विपिन कुमार शर्मा ने बताया की मामले की जानकारी मिली है यह परिवहन का मामला है आरोप भी गंभीर है जांच करवाया जा रहा है सत्यता पाए जाने पर करवाई किया जाएगा जो भी दोषी ठहराया जाएगा करवाई किया जाएगा।

बाइट विपिन नारायण शर्मा डीएसपी रक्षित पुलिस लाइन मुजफरपुर

Share this Article