अपराधियों ने युवक को दौरा – दौरा कर मारी गोली

arun raj
arun raj
2 Min Read

दानापुर:-इन दिनों अपराधियों को हौसले काफी बुलंद हैं लगातार अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला राजधानी से सटे खगौल का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने खगौल पुलिस को चुनौती देते हुए एक युवक को सड़क पर दौड़ा दौड़कर गोलियों से भून डाला वही गोलियों की तड़तड़ाहट से स्थानीय लोग सहम उठे।
बताया जाता है खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय सिंह यादव पथ के समीप दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने दानापुर ताराचक निवासी स्वर्गीय पप्पू राय के पुत्र मनीष कुमार को 6 गोली मारी है। मनीष अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी मनाकर घर जा रहा था इसी दौरान डीएवी खगौल के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने मनीष को पीछे से निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा। जहाँ 3 गोली मनीष के जाँघ में और एक गोली पीठ पर जा लगी। गोली लगने के बाद मनीष सड़क पर गिर गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस मामले में मनीष के दोस्त आलोक ने बताया की बर्थडे पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर मनीष का खगौल गाड़ीखाना का रहने वाला सिकंदर महतो और उसका बेटा सूहानसू महतो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था उसी की वजह से मनीष पर जानलेवा हमला हुआ है ।
इस संबंध में सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया की मनीष कुमार नाम का लड़का को उसके दोस्तों ने बुलाया था वो जब लौट रहा था तो उसके दोस्तों ने गोली मार दी ।
गोली मारने वाला सिकंदर और उसका बेटा सूहानसू का मनीष से एक दिन पूर्व झगड़ा हुआ था जिसमें मनीष ने सुहानसू का सर फोड़ दिया जिसका बदला लेने के लिए गोली मार दी गई है इस मामले में 3 लोगों को नामज़द किया गया है घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है ।
पूरे ममाले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।।

Share this Article