सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास कर किया पूजा अर्चना

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना:-:- राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में आज तीज व्रत पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखती है और शाम के समय भगवान शिव माता पार्वती की आराधना और पूजा अर्चना करती है । इस दौरान महिलाएं सज धज कर भगवान की पूजा अर्चना करती है और अपने पति की लम्बी उम्र के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से गुहार लगाती है।
यह नजारा राजधानी पटना से सटे मनेर नगर परिषद और ग्रामीण इलाकों का है जहां महिलाओं ने तीज व्रत करते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान नगर के बस्ती रोड, सराय मोहल्ला, काजी मोहल्ला, चांदनी चौक बाजार पर ग्रामीण इलाके के बलुआ कठौतिया, सादिकपुर व खासपुर समेत कई जगहों पर महिलाएं इकट्ठा होकर निर्जला व्रत रखते हुए हरितालिका तीज किया।

Share this Article