पटना में चोरी हुई बाइक को पुलिस ने गया में किया जब्त, साथ ही तीन बाइक चोर को भी किया गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

गया: पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के पास से पुलिस ने दो चोरी के बाइक को भी जब्त किए है ।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस ने रोको टोको अभियान के तहत किया है शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के आशा सिंह मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोरों को पकड़ा है।
इस पूरे मामले पर सिटी डीएसपी हिमांशु ने बताया कि ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी क्रम में आशा सिंह मोड़ के समीप 2 बाइक सवार को रोका गया, जिस पर चार लोग सवार थे।जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास बाइक से संबंधित कोई भी कागजात नहीं थे. पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई कि दोनों बाइक चोरी की है।
दोनो बाइक पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
वहीं उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपीयों के पास से चार मोबाइल भी बरामद किया गया है। यह बाइक चोर गिरोह अंतरजिला में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपीयों में अभिषेक कुमार, बंधन कुमार व संतन कुमार शामिल है. जबकि एक नाबालिग है।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपीयों से कड़ी पूछताछ के बाद इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा,और इनके गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए भी पुलिस लगातार काम कर रही है।

रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. जनवरी माह से अब तक रामपुर थाना क्षेत्र से चोरी की 68 बाइक को बरामद किया गया है,ऐसे सरहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Share this Article