मुजफ्फरपुर:- मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद स्थित भटगमा गांव में गुरुवार को उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब नाव से आने के क्रम में करीब 30 लोग डूब गए।जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा करीब 15 से 20 लोगों को बचाने की बात कही जा रही है।वही अभी भी 10से15 लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। सभी लोगों के परिजन घटना स्थल पर नही पहुंचे हैं जिस वजह से घायलों और डूबने वालों की संख्या का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाया है।
घटना में अधिकतर महिला और बच्चे शामिल थे नाव के द्वारा सुबह का समय होने की वजह से ज्यादा संख्या में स्कूल भेजने और लेकर जाने के क्रम में घटना घटी।घटना के संबंध में नाविक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बिठा कर ला रहा था तब अचानक तार टूटने की वजह से घटना घटी जिसमे करीब 30 लोग सवार हुए थे। जिसमे से कई लोगों को निकाला गया है और अभी भी कई लोग लापता है।
वही घटना के संबंध में डीएसपी पूर्वी सहरीहार अहमद ने बताया कि पूरे मामले को लेकर पता लगाया जा रहा है अभी तक करीब 25से 30 लोगों के नाव पर चढ़े होने की सूचना मिली है जबकि सभी के परिजनों के आने के बाद ही नाव पर सवार लोगों की संख्या का एक्जेक्ट पता चल पाएगा वही 15 से 20 लोगो को लगभग निकाला गया है।।