ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 लोगों की चोरी और खोई हुई मोबाइल को किया वापस

arun raj
arun raj
1 Min Read

सीतामढ़ी से अमित कुमार:- पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ₹700000 मूल्य के खोई एवं चोरी हुई 50 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को वापस कर दिया इसकी जानकारी आज सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई सभी मोबाइल धारकों को सीतामढ़ी एसपी कार्यालय बुलाया गया था जहां ऑपरेशन मुस्कान के लीड करने वाले मुख्यालय डीएसपी राम कृष्ण के हाथों बरामद मोबाइल लौटाया गया बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहा है ऑपरेशन मुस्कान के तहत सीतामढ़ी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई हुई है दर्ज सनहा के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खोई और चोरी की गई 50 मोबाइलों को आज मोबाइल धारकों को वापस किया बताया जा रहा है कि पिछली बार जिला मुख्यालय द्वारा एक रिपोर्ट दिया गया था जिसमें ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई के मामले में सीतामढ़ी जिला पूरी तरह फिसड्डी था जिसके बाद जिला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोई और चोरी हुई मोबाइल 50 मोबाइलों को वापस कर दिया जिसके बाद खोई हुई मोबाइल प्राप्त होने से मोबाइल धारक के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी।

Share this Article