मंदिर पर बैठे युवक को अज्ञात अपराधीयों ने मारी गोली

arun raj
arun raj
2 Min Read

दरभंगा – बिहार के दरभंगा जिला के पतौर थाना क्षेत्र के अनारकोठी पवार हाउस के पास एक युवक को अज्ञात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए डीएमसीएच के में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। अपराधी की गोली युवक के पैर में लगी है। वही स्थानीय लोगों की सूचना पहुँची पतौर थाना की पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजते हुए मामले कि जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पतौर थाना क्षेत्र अनारकोठी पवार हाउस के नजदीक मंदिर पर एक युवक बैठा हुआ था। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और मंदिर पर बैठे युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में देख स्थानीय लोगो ने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगो की मदद घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया। वही घायल युवक की पहचान अनारकोठी निवासी अशोक पासवान के रूप में हुई है।

वही पतोर थाना के एएसआई वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक अशोक पासवान को किसी ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। युवक के होश में आने पर घटना के कारणों का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल घायल युवक का इलाज डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में चल रहा है। घायल युवक के होश आने के बाद खुलासा हो पायेगा की किसने गोली चलाई.

Share this Article