हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पद्मश्री सुधा वर्गीज सैकड़ो समर्थकों के साथ किया थाने का घेराव

arun raj
arun raj
2 Min Read

दानापुर (पटना):– दानापुर के शाहपुर से है जहां सिकंदरपुर में 24 अगस्त को शत्रुघ्न मांझी की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी ,हत्या की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी चीकू यादव पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
चीकू यादव को पकड़ने की मांग को लेकर आज पदम श्री सुधा वर्गीज के नेतृत्व में सैकड़ो महादलितों महिलाओं ने शाहपुर थाना पर पहुंच कर थाना का घेराव किया , साथ ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे के साथ पुलिस पर अपराधियों के साठ गांठ का आरोप लगाया है।
बताते चले कि शाहपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में 24 अगस्त को शत्रुधन मांझी की हत्या करने के बाद मांझी को फांसी पर लटका दिया था।
इस घटना को अंजाम देने में मृतक शत्रुधन मांझी की पत्नी और उसके प्रेमी चीकू यादव पर हत्या का आरोप लगा था ।जिसके बाद पुलिस ने शत्रुधन मांझी की पत्नी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था,जबकि चीकू यादव फरार हो गया था और अभी भी चीकू यादव पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इसी मामले को लेकर पद्मश्री सुधा वर्गीज शाहपुर थाना का घेराव किया है ।
वहीं इस पूरे मामले पर शाहपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि चीकू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही चीकू यादव के गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share this Article