गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- आवासीय विद्यालय में 8 वर्षीय मासूम छात्र की जहा निर्मम हत्या कर दी गई है।वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना के मजिरवा कला न्यू ज्ञान लोक पब्लिक कंपीटिशन स्कूल का है।
मृतक छात्र का नाम आर्यन कुमार है। यह भोरे थाना के कुसहर गाँव निवासी धर्मेंद्र सिंह का पुत्र था। आर्यन कुमार फुलवरिया के मजिरवा कला स्थित न्यू ज्ञान लोक पब्लिक कंपीटिशन स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ता था। आज शनिवार को हॉस्टल में उसका शव फर्श पर पड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आर्यन को गला दबाकर हत्या किया गया है।आज सुबह स्कूल प्रबन्ध के द्वारा सूचना दिया गया था कि आपके बच्चे का तबियत खराब है, वहाँ पहुंचने पर सभी स्कूल कर्मी फरार है।
वही इस मामले में
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया सस्पेक्टेड मर्डर लग रहा है। मृतक के गला में काला निशान और सिर पर चोट है।शव के पास से खून से लथपथ ईंट मिला है।हत्या की जांच को लेकर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही पटना से डॉग स्क्वायड की टीम और मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
एसपी ने कहा कि जल्द ही हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
रहस्यमय ढंग से 8 वर्षीय मासूम की हत्या ,पुलिस जांच में जुटी