गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:-पुलिस की तत्परता ने एक बड़े अपराध की घटना को विफल कर दिया है अपराध की योजना बना रहे छह अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने 03 देशी कटा,11 जिंदा कारतूस एक चाकू ,दो बाईक ,08 मोबाइल समेत अन्य समान भी बरामद किया है ।यह करवाई पुलिस ने मांझा थाना के पिपरा गाँव के मुर्गी फार्म के समीप की है।
गिरफ्तार अपराधी औरंगजेब उर्फ पम्पम , ग्राम-पिपरा,शम्स परवेज आलम उर्फ गुड्डू, ग्राम- संतपुर, नीरज कुमार ग्राम-कर्णपुरा बिट्टू कुमार ग्राम- कर्णपूरा सभी मांझा थाना के रहने वाले है। जबकि अर्जुन चौरसिया नगर थाना के साधु चौक और मोना प्रवीण पश्चमी चंपारण के बलुआ चौक की रहने वाली है।
इस पूरे मामले में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मांझा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए पिपरा गांव के मुर्गी फार्म पर इकट्ठा हुए हैं ,और किसी बड़े अपराध का योजना बना रहे है।सूचना के आधार पर तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी कर 06 अपराधियो को हथियार के साथ गिरफ्तार कियाहै।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो में औरंगजेब उर्फ पम्पम के ऊपर लूट,हत्या सहित 32 केस दर्ज है। यह पहले भी जेल जा चुका है।
मोना प्रवीण यह पश्चिमी चंपारण के बलुआ चौक की रहने वाली है।वर्तमान में यह नगर थाना के राजेन्द्र नगर में रहती है।और अपराधियों को संरक्षण देती है। गिरफ्तार सभी अपराधियो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इन अपराधियों के गिरफ़्तारी से अपराध में कमी आएगी ।
अपराधी किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए हुए थे इकट्ठा पुलिस ने धर दबोचा