बक्सर :- एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है जो समाज के लिए एक अभिशाप है।अपने हवस के लिए एक दरिंदे युवक ने पड़ोस के छः वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।
यह पूरा मामला सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घिनौने कुकृत्य को अंजाम दिया गया है। जहां एक छः वर्षीय बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी रिश्ते में चाचा लगनेवाले पड़ोसी युवक ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने उसे अपने घर के अंदर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे डाला।
इस दरिंदगी के दौरान बच्ची अचेतावस्था में चली गई जिसे देख आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ,हालांकि बच्ची को कुछ देर बाद होश आने पर जैसे- तैसे अपने घर पहुंची।
बच्ची की हालत देख घरवाले दंग रह गए और लोकलाज के डर से इस बात की बिना किसी से चर्चा किए उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
हालांकि पुलिस को इस बात की सूचना किसी के द्वारा प्राप्त हुई, जिसपर पुलिस द्वारा तत्काल कारवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में जांच हेतू भेजा गया ।
इस पूरे मामले पर डीएसपी अशफाक अंसारी ने बताया एक बच्ची से उसके ही पड़ोसी ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया है जो रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। वहीं उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।फिलहाल बच्ची को मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए टीम काम कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।