17 अगस्त को पप्पू यादव के आवाह्न पर यहां होगा बंद,बंद को सफल बनाने के लिए निकाला गया मशाल जुलूस मार्च

arun raj
arun raj
2 Min Read

मुजफ्फरपुर:- जाप सुप्रीमो पप्पू यादव द्वारा मुजफ्फरपुर में 17 अगस्त को बंद का आह्वान किया गया है इस बंद को सफल बनाने हेतु आज मशाल जुलूस निकाला गया और लोगों से अपील किया गया कि बंद का समर्थन करें।
यह मशाल जुलूस शहर के खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकाला गया। इस बंद के आह्वान पर अन्य पार्टियों ने भी समर्थन किया है ।
जिला में बढ़ते अपराध और शहर कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जाप के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सामाजिक संगठन के लोगो ने भी मशाल जुलूस में शामिल होकर बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग किया है।
बताते चलें कि शहर की गायब बेटी यशी और खुशी के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग को लेकर यह मशाल जुलूस मार्च निकाला गया है और लोगो से इस बंद को सफल बनाने के लिए अपील किया है।

आपको बता दें कि बीते दिनों शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की हत्या और इस मामले में पुलिस की करवाई नही होने को लेकर और बीते साल दिसंबर 2012 में सदर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक एमबीए की छात्रा यशि के अपहरण किया जाने के बाद अब तक पोलिस ने इस मामले में कोई भी कारवाई नही किया है और न ही छात्रा को बरामद किया है ।
इसी के विरोध में 17 अगस्त को पप्पू यादव के एलान पर मुजफ्फरपुर को बंद कराया जाने का निर्णय लिया गया है ।

*

Share this Article