20 लाख की रंगदारी की मांग करने वाला शातिर पुलिस के गिरफ्त में

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

लखीसराय :- 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग करने वाला राहुल ऊर्फ झंडू को उसके एक सहयोगी के साथ पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लखीसराय लाया है जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ।
वहीं इस पूरे मामले की जानकारी एसपी पंकज कुमार ने प्रेसवार्ता कर दिया है उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कुख्यात झंडू अपने सहयोगी मिथलेश कुमार के साथ नोएडा में छुपा हुआ है। जिसके बाद एएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया । एसआईटी टीम ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के सहयोग से कुख्यात झंडू को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं दिल्ली में पूछताछ के दौरान आरोपी झंडू के निशानदेही पर लखीसराय में पुलिस ने छापेमारी कर रिटायर दरोगा के घर से पिस्टल,हैंड ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार के साथ दरोगा पुत्र गोविंद को गिरफ्तार किया है ।
दूसरी तरफ एसपी ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल झंडू प्रोपर्टी डीलिंग में विरोधियों की हत्या के लिए करता था कुख्यात टिटू धमाका और झंडू के द्वारा प्रोपर्टी डीलिंग में कई बड़े घटना को अंजाम दिया गया है।
एसपी ने कहा कि अपराध से अर्जित की गई झंडू की संपत्ति को जब्त भी किया जाएगा।
बताते चलें कि 5 अप्रैल को प्रोपर्टी डीलर से बीस लाख रुपए रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने सहित चर्चित प्रॉपर्टी डीलर गौतम साव हत्याकांड समेत अन्य मामलों में फरार चल रहा था आरोपी झंडू जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक बड़ी सफलता मान रही है।

  • दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह

    दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह

    जहानाबाद(बिहार):- विधानसभा मार्च के दौरान मौत के शिकार हुए बीजेपी नेता दिवंगत विजय सिंह के घर लोगों के पहुंचने का सिलसिला अब भी जारी है। वहीं आज भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की। दरअसल, बीते 13 जुलाई…


  • पटना सिटी नर ही नारायण है दरिद्र नारायण की सेवा अपने आप में मिसाल है साह परिवार कोरोना काल में गरीबों के लिए जिस प्रकार खड़ा रहा यह परिवार अपने आप में अनुकरणीय है उक्त बातें आज स्वर्गीय ओम प्रकाश शाह की स्मृति में श्री बिहारी जी मिल्स मालसलामी द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह के…


  • आज फुलहर स्थित प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के प्रथम मिलन स्थल बगतराग पुष्पवाटिका में हुए भूमि पूजन के साथ ही इस पौराणिक स्थल के पर्यटन विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत हो गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर…


  • बच्चों ने कीर्तन और ढाडी प्रसंगों से संगत का मन मोहा

    पटना: 14 जनवरी: तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अधीन चलने वाले गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल लोनी रोड के बच्चों द्वारा माघी की संगरांद के मौके पर पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन और ढाडी प्रसंग संगत को श्रवण करवाए। इस मौके पर बच्चों के साथ पंजाबी टीचर प्रकाश सिंह…


Share this Article