
गया: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रमोद मिश्रा के साथ उसके सहयोगी अनिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उक्त दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.
इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जिला पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त तत्वाधान में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में यह गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी का शीर्ष नेता प्रमोद मिश्रा इन दोनों गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को पुर्नजीवित करने को लेकर लगातार प्रयास रत है, साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लगातार बैठक कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन किया गया और जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के एक गांव में छापामारी की गई. जहां एक रिश्तेदार के घर से प्रमोद मिश्रा एवं उसके एक सहयोगी अनिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि प्रमोद मिश्रा ने यह स्वीकार किया है कि वह भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी का सदस्य है. इसके अलावा कई नक्सली कांडों में उसकी संलिप्तता रही है. वर्ष 2021 में जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में मुखबिरी के आरोप में 4 लोगों कि माओवादियों द्वारा फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी. उक्त घटना प्रमोद मिश्रा के आदेश पर की गई थी. इसके अलावा भी वह कई नक्सली कांडों को अंजाम दे चुका है. उन्होंने कहा कि प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन काफी कमजोर हुआ है.आगे भी नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा।
-
दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह

जहानाबाद(बिहार):- विधानसभा मार्च के दौरान मौत के शिकार हुए बीजेपी नेता दिवंगत विजय सिंह के घर लोगों के पहुंचने का सिलसिला अब भी जारी है। वहीं आज भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की। दरअसल, बीते 13 जुलाई…
-
पटना सिटी नर ही नारायण है दरिद्र नारायण की सेवा अपने आप में मिसाल है साह परिवार कोरोना काल में गरीबों के लिए जिस प्रकार खड़ा रहा यह परिवार अपने आप में अनुकरणीय है उक्त बातें आज स्वर्गीय ओम प्रकाश शाह की स्मृति में श्री बिहारी जी मिल्स मालसलामी द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह के…
-
आज फुलहर स्थित प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के प्रथम मिलन स्थल बगतराग पुष्पवाटिका में हुए भूमि पूजन के साथ ही इस पौराणिक स्थल के पर्यटन विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत हो गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर…
-
बच्चों ने कीर्तन और ढाडी प्रसंगों से संगत का मन मोहा
पटना: 14 जनवरी: तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अधीन चलने वाले गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल लोनी रोड के बच्चों द्वारा माघी की संगरांद के मौके पर पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन और ढाडी प्रसंग संगत को श्रवण करवाए। इस मौके पर बच्चों के साथ पंजाबी टीचर प्रकाश सिंह…