नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला न्यायिक हिरासत में

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

सीतामढ़ी से अमित कुमार :- 4 लोगों ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम , नाबालिग लड़की को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना दिया गया अंजाम । सोनबरसा प्रखंड के दलकाबा गांव निवासी इंद्रजीत यादव ने लड़की अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर सीतामढ़ी स्थित अंबेडकर चौक लाया जहां एक किराए के मकान में अपने तीन दोस्तो के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया ।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर थाना की पुलिस गश्ती के दौरान रिंग बांध से गुजर रही थी उसी दौरान एक लड़की सड़क पर गुजरती हुई मिली जिसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ किया तो लड़की ने अपनी सारी आपबीती बताई।वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों को धर दबोचा है । पकड़े गए आरोपी में इंद्रजीत यादव, सौरव यादव, अनिल यादव और जय किशोर कुशवाहा शामिल है। वहीं इस पूरे मामले पर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि गैंगरेप की गुत्थी सुलझाने के लिए डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई जिसमें गैंग रेप करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Share this Article