बेगूसराय :- एनएच पर मिनी बस में अचानक आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के पास की है। बताया जाता है कि बस चालक कपस्या चौक के आगे बस को एन एच किनारे लगाकर कहीं नास्ता करने गया। तभी बस अचानक स्टार्ट हो गया और इंजन में धुआं उठने लगा। हालांकि आग लगने के दौरान बस में यात्री थे या नहीं थे यह स्पष्ट नहीं हुआ है हालांकि कहा जा रहा है कि बस में इक्का-दुक्का यात्री सवार थे जो धुआ देखकर बस से उतर कर चले गए। बस के आगे का इंजन पूरी तरह से तेज लपटों के साथ धू धू कर जल रहा है। एन एच पर धू धू कर जल रही बस से आसपास अफरा-तफरी मच गई ।घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आग किस वजह से लगी है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बस में आग कैसे लगी। फिलहाल पुलिस बस के चालक की तलाश कर रही है जो फिलहाल सामने नहीं आया है। बता दें कि लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन और डायल 112 सहित नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी थी ,गाड़ी का ड्राइवर दुकान में कुछ लेने के लिए निकला था। अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगते देख कर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जबतक आग चपेट में आने से गाड़ी जलकर राख हो गया। फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा है। यह समझ पाना बहुत मुश्किल है कि आग कैसे लगी है। मिनी बस में आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।