गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- शादी हो या किसी तरह का पार्टी लोग हर्ष फायरिंग और हथियार लहराना नहीं भूलते हैं हर्ष फायरिंग के कारण किसी की जान भी जा सकती है लेकिन इसकी परवाह किए बिना हर्ष फायरिंग और हथियार लहराते है ।
इस पर पुलिस भी नकेल कश्ती है और उन्हें पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज देती है फिर भी हर्ष फायरिंग करना और तमंचा लहराने का मामला कम नहीं होता नजर आ रहा है।
ताजा मामला गोपालगंज जिला का है जहां एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करती नर्तकी के सामने एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा है। यह वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है , वायरल वीडियो बैकुंठपुर थाना के कल्याणपुर गाँव का बताया जा रहा है जहां एक शादी समारोह में आरोपी युवक
पिस्टल लेकर लहरा रहा है। 47 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान भोजपुरी गाने पर एक युवक सरेआम हथियार में रुपये रखकर नर्तकी को दे रहा है।
इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पिस्टल लहरा रहे युवक को चिन्हित कर पुलिस ने धर दबोचा है।
इस पूरे मामले पर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि 26 जून को रात्रि में खूब सूचना मिली कि एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान एक युवक देसी कट्टा लेकर लहरा रहा है जिसका विडियो वायरल हुआ है।
उक्त सूचना का सत्यापन एवं उचित कारवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए जॉच प्रारंभ किया गया। जाँचोपरात युवक का पहचान बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मोहन राय के बेटा सुजित कुमार के रूप में हुई। आरोपी युवक सुजित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा उसके शरीर का तलाशी लेने पर एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ ।
आरोपी युवक के खिलाफ बैकुण्ठपुर थाना में एक कांड दर्ज किया गया। बरामद अवैध हथियार के संबंध में सुजित कुमार से पूछ-ताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि 25 जून को मेरी बहन की शादी थी जिसमें ऑर्केस्ट्रा आई थी, उसी में मेरे द्वारा देशी कट्टा लहराया गया था। आरोपी युवक को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।