अपराध की योजना बना रहे दो शातिर अपराधी को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

kushmediaadmin
kushmediaadmin
1 Min Read


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा :-गोपालगंज पुलिस ने अपराध की योजना बनाते जहा दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से दो लोडेड पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया है।पुलिस ने यह करवाई ऊँचकागांव थाना के घरमन टोला गाँव के समीप की है।गिरफ्तार दोनो अपराधी अक्षय कुमार यादव उचकागांव थाना के उजरा नारायणपुर गांव और मनोज कुमार सिंह बालाहाता गाँव के निवासी है।इस मामले में हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घरमन टोला के समीप दो अपराधी अपराध का योजना बना रहा है।इस सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।जहा दो कुख्यात अपराधी अक्षय यादव और मनोज कुमार सिंह को दो लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार दोनो अपराधी ऊँचकागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले है। दोनों अपराधी अक्षय यादव और मनोज कुमार सिंह के खिलाफ जिले के कई थानों में लूट, हत्या ,अपहरण सहित कई संगीन मामले दर्ज है।गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ के बाद आज जेल भेजा जा रहा है। इन दोनों अपराधियो के गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी।

Share this Article