गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में चेन्नई से पहुंची साइबर सेल के टीम और गोपाल गंज पुलिस ने दो साइबर अपराधियो को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धर दबोचा है वही साइबर सेल की टीम ने साइबर अपराधियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई लेकर चली गयी।
मामला चेन्नई से करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का है। चेन्नई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो साइबर अपराधी मीरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर नरैनिया गांव निवासी सैफ खान और श्रीपुर ओपी के चौबे परसा निवासी राज राय सिंह को गिरफ्तार किया है।
दोनों साइबर अपराधियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई लेकर चली गयी।इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पैसे के ट्रांजेक्शन के मामले में चेन्नई से साइबर सेल की टीम पहुंची थी। औऱ स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम से जुड़े मामले में संयुक्त छापेमारी कर दो साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर चेन्नई लेकर चली गयी है।
वहीं इस पूरे मामले पर स्वर्ण प्रभात ने बताया की सवा करोड़ रूपए के ठगी का मामला है।
सवा करोड़ की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा