हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस जॉच में जुटी

kushmediaadmin
kushmediaadmin
1 Min Read



मुजफ्फरपुर से विशाल कुमार:-हर्ष फायरिंग पर प्रशासन की तरफ से लगातार नकेल कसी जा रही है फिर भी हर्ष फायरिंग का मामला लगातार प्रकाश में आता है जिस पर पुलिस प्रशासन कारवाई भी करती है लेकिन हर्ष फायरिंग का मामला कम होने का नाम नहीं है ।
ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिला का है जहां से एक व्यक्ति का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है ।
पुलिस इस वायरल वीडियो की शिनाख्त में जुटी हुई है मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जनेऊ के दौरान एक व्यक्ति द्वारा राइफल लेकर किया जा रहा है फायरिंग।
इस मामले में डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने कहा सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा गया है जो की कांटी थाना क्षेत्र का बताया गया है इसकी पहचान और जांच किया जा रहा जो भी आरोपी है उनके खिलाफ करवाई किया जाएगा उक्त वीडियो की पहचान कर ली गई है।
ऐसे में देखना होगा कि कब तक हर्ष फायरिंग मामले की गुत्थी पुलिस सुलझा लेती है।

Share this Article