गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- उत्पाद विभाग के पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से जहा 02 सौ पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है। वही इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम राकेश कुमार है।यह लखनऊ के काकोरी थाना का रहने वाला है ।यह कफ सिरप लखनऊ से पटना के लिए लायी जा रही थी। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 56 लाख रुपये आंकी गयी है। यह कारवाई उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट के बल्थरी चेकपोस्ट पर की है।इस मामले में उत्पाद थानाध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों की संघन तलाशी ली जा रही थी ।इसी दौरान यूपी नम्बर के ट्रक की तलाशी ली गयी तो ट्रक में 02 सौ पेटी(32 हजार पीस) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया जो कोडीन युक्त है।इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तस्कर राकेश कुमार लखनऊ के काकोरी थाना के रहने वाला है।यह कफ सिरप लखनऊ से पटना लाया जा रहा था।बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 56 लाख रुपये है। उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद कफ सिरप को गोपालगंज ड्रग इंस्पेक्टर से जांच प्रतिवेदन लेकर स्थानीय थाना कुचायकोट को सौप दिया गया है।
बरामद कफ सिरप कीमत करीब एक करोड़ रूपये आंकी गयी है।
बाइट – पीयूष कुमार उत्पाद थानाध्यक्ष, गोपालगंज।
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पुलिस ने एक एक को किया गिरफ्तार