तिवारी गिरोह के तीन शातिर बदमाशो को पुलिस ने धर दबोचा

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा :गोपालगंज पुलिस ने कुख्यात तिवारी गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार किये गए अपराधियों के पास से लूटी गई 15 हजार रुपये नगद भी बरामद किया गया है। इस अपराधी गिरोह के द्वारा राह चलते लोगों से हथियार के बल पर पैसे की छिनतई की जाती थी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह करवाई सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में सिधवलिया में की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बीते 9 जून को सिधवलिया में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर घर जा रहे बुजुर्ग से हथियारबंद अपराधियों ने 94हजार की लूट कर ली थी। इस लूट की वारदात के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।
एसपी ने बताया कि इस एसआईटी के द्वारा मोबाइल सर्विलांस के आधार पर सारण के कुख्यात तिवारी गिरोह के तीन अपराधियों को किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में सारण के कोपा का दिलीप तिवारी व विशाल तिवारी शामिल है। जबकि सारण के ही मढ़ौरा का जिगर मिश्रा भी इस अपराधिक लूट की वारदात में शामिल है।
एसपी ने बताया कि यह तीनों अपराधी कुख्यात तिवारी गैंग के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए इन अपराधियों के द्वारा गोपालगंज के अलावा सारण, चंपारण, सिवान और आरा में भी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। एसपी ने कहा कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से गोपालगंज में लूट की दो वारदात का खुलासा कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इन अपराधियों के पास से लूटी गई रकम में से ₹15000 कैश, 3 एंड्राइड मोबाइल फोन और लूट में इस्तेमाल किया गया अपाचे बाइक भी शामिल है। बहरहाल गिटार अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।

Share this Article