:गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है अपराध की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए धर दबोचा है पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा , तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।पकड़े गए शातिर अपराधी नाम जमालुद्दीन है ।यह कुचायकोट थाना के पकड़ी गाव का रहने वाला है ।
इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी अपराध का योजना बना रहा है।इस सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।जहा एक जमालुदीन नाम का अपराधी की गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बहरहाल गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि कौन सी घटना के अंजाम देने का फिराक में था।और कौन कौन उसके साथ आपराधिक घटना में शामिल है।