अज्ञात युवती की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए पहुंच गई लेकिन किसी ने युवती की पहचान नहीं की।वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना महम्मदपुर थाना के सुपौली गांव के समीप इंट भठ्ठा के पास की है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुपौली गांव के लोग ईंट भट्ठे पर काम करने गए तो देखा कि एक युवती का शव पड़ा हुआ था।युवती के हाथ- पैर बंधे हुए हैं और चेहरे को तेजाब जैसे ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है।लोगो ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक युवती को किसी दूसरे जगह हत्या कर शव को यहाँ फेंका गया है। सदर डीएसपीओ प्रांजल कुमार ने कहा है कि मृतका की पहचान के लिए आसपास के लोगो से संपर्क कर युवती की पहचान करने की कोशिश किया जा रहा है।और अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share this Article