40 हजार छीनकर भागने वाले शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए छिनतई मामले तीन अपराधियों को धर दबोचा है दबोचो गए वह पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल समेत मोबाइल भी बरामद किया है।
दबोचो गए सभी अपराधी सारण जिले के है जिनकी पहचान गोलू तिवारी, विकास तिवारी और गुड्डू तिवारी के रूप में पुलिस ने किया है।
इस पूरे मामले पर गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिछले 24 मई को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरौली ब्रांच से एक बृद्ध व्यक्ति 40हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रहा था।उसी दौरान बीच में प्रेमनगर आश्रम के पास एक बाईक पर तीन अज्ञात अपराधियो ने वृद्ध व्यक्ति से 40हजार रुपए छिनतई कर फरार हो गये।पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। इस घटना के बाद गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफल उद्भेदन करते हुए एक लाईनर एवं घटना को अंजाम देने वाला तीनों अपराधियो को सारण से गिरफ्तार कर लिया गया है।
साथ ही छीने गए पैसे में से बचा हुआ 10 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं 3 मोबाइल बरामद भी किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधियो ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही सभी गिरफ्तार अपराधियो के आपराधिक इतिहास एवं अन्य बिन्दुओं पर जांच जा रही है ।

Share this Article